1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. UP assembly election results 2022: BJP workers in BJP office

यूपी भाजपा मुख्‍यालय में बजे डमरू और शंख, योगी-मोदी के समर्थन में लगे नारे

UP assembly election results 2022
लखनऊ। उत्तर प्रदेश चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का जादू एक बार फिर लोगों पर चलता नजर आ रहा है। अब तक प्राप्त रुझानों को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
लखनऊ स्थित भाजपा मुख्‍यालय में शंख और डमरू बजे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाए योगी और मोदी के समर्थन में नारबाजी की। 
 
यूपी के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में भाजपा का जीतना पहले से ही तय था। योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, अदिति सिंह, मृगांका सिंह, शलभ मणि त्रिपाठी, संगीत सोम समेत लगभग सभी बड़े नेता आगे चल रहे हैं।
उत्तराखंड की राज्यपाल रही बेबी रानी मौर्य, नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह आदि दिग्गज भी अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
 
माना जा रहा है कि यूपी में चुनावी जीत के बाद भाजपा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कद बढ़ सकता है।
अगला लेख
पंजाब विधानसभा चुनाव : मोगा से चुनावी मैदान में उतरीं सोनू सूद की बहन मालविका रुझानों में पीछे, कांग्रेस के टिकट से लड़ रहीं चुनाव