1. चुनाव 2022
  2. विधानसभा चुनाव 2022
  3. खास खबरें
  4. Election Results : Chhani, Rawat, Sawant trails

मुख्यमंत्रियों की हालत खराब, चन्नी, और सावंत पीछे

assembly election results
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के रुझान सामने आना शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में वर्तमान मुख्यमंत्रियों की हालत खराब है। पूर्व मुख्‍यमंत्री भी इस बार चुनावी दौड़ में पिछड़ते हुए दिख रहे हैं। 
शुरुआती रुझानों के मुताबिक पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर और भदौड़ दोनों ही सीटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं गोवा में भाजपा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत पीछे चल रहे हैं। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि दिवंगत भाजपा नेता और गोवा के मुख्‍यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बढ़त बनाए हुए हैं। 
उत्तराखंड में कांग्रेस के मुख्‍यमंत्री फेस हरीश रावत लालकुआं सीट से पीछे चल रहे हैं। इनके अलावा पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लंबी सीट से पीछे चल रहे हैं। 
अगला लेख
पंजाब में AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा