बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Exclusive conversation with Madhya Pradesh BJP President VD Sharma on BJP's victory in UP Assembly
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : गुरुवार, 10 मार्च 2022 (20:11 IST)

मोदी ने जातिगत, तुष्टिकरण की राजनीति को किया खत्म, वेबदुनिया से बोले BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा, अल्पसंख्यक समुदाय का भी BJP को मिला वोट

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से 'वेबदुनिया' की एक्सक्लूसिव बातचीत

BJP victory in UP
भोपाल। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। पंजाब को छोड़कर भाजपा ने चारों चुनावी राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी कर प्रदेश की राजनीति में नया कीर्तिमान रच दिया। भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत पर मध्यप्रदेश भाजपा भी जश्न में डूब गई है। मध्यप्रदेश जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने है वहां भाजपा की यह बड़ी जीत किन मायनों में अहम साबित होगी इसको लेकर ‘वेबदुनिया ने मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से एक्सक्लूसिव बातचीत की। 
 
भाजपा ने रचा इतिहास-उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में जनता ने लोकप्रिया नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कुशल रणनीतिकार गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत देकर नया इतिहास रच दिया है।
 
पीएम मोदी ने देश की राजनीति की दिशा बदली-‘वेबदुनिया’ से बातचीत में मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कहते हैं कि विधानसभा चुनाव के परिणामों ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में राजनीति की दिशा बदल दी है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणामों ने देश की राजनीति में जातिगत और तुष्टिकरण की राजनीति के अंत पर अपनी मोहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम बताते है कि उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चली। चुनाव ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का नारा चरितार्थ किया है। उत्तर प्रदेश में अल्पंख्यक समुदाय के भाईयों और बहनों ने भी भाजपा का साथ दिया है। 
 
विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के 3 बड़े कारण-‘वेबदुनिया’ से बातचीत में वीडी शर्मा कहते हैं कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का बड़ा आधार संगठन का काम, नेतृत्व के प्रति विश्वास और गरीब कल्याण की योजनाएं है। वह कहते है कि भाजपा एक कैडर बेस संगठन है न कि परिवार के अंदर चलने वाली पार्टी। भाजपा केवल चुनावी राजनीति नहीं करती। कोरोना संकट में भी भाजपा कार्यकर्ता ने अपनी जान जोखिम पर डालकर लोगों की मदद की। 
 
कांग्रेस ने अपना अस्तित्व खोया-विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बड़ी हार पर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कहते हैं कि देश की जनता ने कांग्रेस की तुष्टिकरण, अपराधीकरण और झूठ और छल कपट की राजनीति को समझ लिया है इसलिए कांग्रेस अपना अस्तित्व खो रही है। जनता खुद आज देश की राजनीति को कांग्रेस मुक्त कर रही है।