• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Uma Bharti, Uttar Pradesh assembly election 2017
Written By

उप्र में अन्य पार्टियां भाजपा से मुकाबले की कोशिश में : उमा भारती

उप्र में अन्य पार्टियां भाजपा से मुकाबले की कोशिश में : उमा भारती - Uma Bharti, Uttar Pradesh assembly election 2017
बरेली। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को दावा किया कि उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है और राज्य विधानसभा में अन्य पार्टियां उससे मुकाबला करने की कोशिश में जुटी हैं।
भारती ने शुक्रवार को यहां बातचीत में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा मोदी के 'अच्छे दिन' के आने के वादे को लेकर की गई टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदीजी देश के अच्छे दिन लाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।
 
सूबे में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा का किस पार्टी से मुकाबला है? इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती का कहना था कि भाजपा का मुकाबला किसी पार्टी से नहीं है, बल्कि दूसरे दल भाजपा से मुकाबले की कोशिश में हैं।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। सपा और कांग्रेस के बीच राज्य विधानसभा के चुनाव में हुए गठबंधन के बारे में पूछने पर उन्होंने जवाब दिया कि राहुल और अखिलेश भाजपा के होते बुलंद हौसले से डर गए हैं इसलिए चुनाव में एक हो गए हैं। (वार्ता)