1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. effect of trump warning, russia can increase attacks on ukraine

ट्रंप की चेतावनी के बाद मुश्किल में यूक्रेन, हमले तेज कर सकता है रूस

russia
Russia Ukraine War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन के साथ 50 दिनों के भीतर शांति समझौता करने या फिर ऊर्जा निर्यात पर कठोर प्रतिबंधों का सामना करने की चेतावनी दी है, इसके बाद एक प्रकार से रूस को कार्रवाई जारी रखने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। इससे यूक्रेन की मुश्किलें बढ़ सकती है।
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई बार कहा है कि किसी भी शांति समझौते के लिए यूक्रेन को उन चार क्षेत्रों से हटना होगा जिन्हें रूस ने सितंबर 2022 में अवैध रूप से अपने अधीन कर लिया था लेकिन कभी उस पर पूरी तरह से कब्जा नहीं कर सका। ALSO READ: अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो
 
पुतिन की यह भी मांग है कि यूक्रेन नाटो में शामिल होने के अपने प्रयास को त्याग दे तथा अपने सशस्त्र बलों पर कठोर सीमाएं स्वीकार करे, हालांकि ये मांगें यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने खारिज कर दी हैं।
 
बलों और गोला-बारूद की लगातार कमी के कारण यूक्रेनी सेना को जवाबी हमले करने के बजाय अपनी जमीन पर नियंत्रण बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करना पड़ रहा है।
 
पूर्वी यूक्रेन में यूक्रेनी सैनिकों ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि अमेरिकी सैन्य सहायता में देरी के कारण कीव के सैनिकों को अपने अभियान कम करने पड़े हैं वहीं रूस अपने हमले तेज कर रहा है। ALSO READ: यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया
 
ट्रंप और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के अनुसार, अमेरिका यूरोप में अपने नाटो सहयोगियों को हथियार बेचेगा ताकि वे उन्हें यूक्रेन को दे सकें। इसमें पैट्रियट हवाई रक्षा प्रणाली भी शामिल है जिसकी यूक्रेन को सख्त जरूरत है।
 
लंदन स्थित ‘रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट’ के जैक वाटलिंग ने कहा कि रूसी सेना की गति बढ़ रही है तथा रूस के ग्रीष्मकालीन आक्रमण से यूक्रेन की सशस्त्र सेनाओं पर भारी दबाव पड़ने की आशंका है। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कौन हैं ग्रैंड मुफ्ती ऑफ इंडिया जिन्होंने रुकवाई नर्स निमिषा प्रिया की फांसी? पहले भी रह चुके हैं चर्चा में