biodatamaker
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Smriti Irani, Priyanka Gandhi, Rahul Gandhi

खराब प्रदर्शन के लिए प्रियंका गांधी जिम्मेदार : स्मृति ईरानी

Smriti Irani
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की हार न केवल राहुल गांधी के नेतृत्व की विफलता को दर्शाती है बल्कि इसके लिए प्रियंका गांधी भी समान रूप से जिम्मेदार हैं, जो चुनाव रणनीति का हिस्सा थीं।
कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए राहुल पर चुटकी लेते हुए स्मृति ने कहा कि इसके लिए केवल कांग्रेस उपाध्यक्ष पर दोष लगाना उनके साथ नाइंसाफी होगी।
 
उन्होंने कहा कि इस बारे में न्यायोचित बात होनी चाहिए। यह केवल राहुल गांधी की विफलता नहीं है। गुलाम नबी आजाद बार-बार कह चुके थे कि प्रियंका गांधी रणनीति का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रियंका गांधी वाड्रा भी समान रूप से जिम्मेदार हैं।
 
कपड़ा मंत्री ने कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष से अखिलेश यादव की स्टाइल में पूछना चाहती हैं कि 'खाओ गंगा मां की कसम और बताओ कि यूपी को किसका साथ पसंद है?' मुख्यमंत्री पद के दावेदार के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बारे में अटकल लगाने की जरूरत नहीं है और इस बारे में पार्टी संसदीय बोर्ड फैसला करेगा।
 
उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व, सरकार के कामकाज और पार्टी अध्यक्ष की कुशल रणनीति का परिणाम है। लोग विकास के साथ हैं। यह विकास की होली है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जनता के फैसले को खुशी के साथ स्वीकारता हूं : अखिलेश यादव