1. समाचार
  2. बजट 2024-25
  3. बजट न्यूज़ 2024
  4. budget 2024 : 3 schemes for employment

बजट से बढ़ेगा रोजगार, सीतारमण ने किया 3 योजनाओं का एलान

union budget
budget 2024 :  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 2024-25 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते हुए रोजगार से जुड़ी 3 योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया। सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करते हुए कहा कि ये योजनाएं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में नामांकन पर आधारित होंगी।
 
पहली योजना के तहत सभी क्षेत्रों में कार्यबल में प्रवेश करने वालों को एक महीने का वेतन प्रदान किया जाएगा। ALSO READ: Income tax : बजट में सीतारमण का बड़ा ऐलान, न्यू टैक्स रिजीम में राहत, ओल्ड रिजीम वाले हैरान
 
उन्होंने कहा कि दूसरी योजना में पहली बार काम करने वाले कर्मचारियों के रोजगार से जुड़े विनिर्माण क्षेत्र में अतिरिक्त रोजगार को प्रोत्साहित करेगी। रोजगार के पहले चार वर्षों में ईपीएफओ अंशदान के संबंध में कर्मचारी और नियोक्ता को सीधे निर्दिष्ट पैमाने पर प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। इस योजना से 30 लाख युवाओं और उनके नियोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
 
सीतारमण ने कहा कि तीसरी योजना के तहत सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त रोजगार को लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपये तक मासिक वेतन के अंतर्गत सभी अतिरिक्त रोजगार को गिना जाएगा। सरकार प्रत्येक अतिरिक्त कर्मचारी के लिए ईएफपीओ अंशदान के रूप में नियोक्ताओं को 2 वर्षों तक 3,000 रुपए प्रतिमाह तक की राशि प्रतिपूर्ति करेगी।
 
मंत्री ने यह भी घोषणा की कि कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए देश में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जलवायु-अनुकूल बीज विकसित करने के लिए निजी क्षेत्र, क्षेत्र विशेषज्ञों और अन्य को धन मुहैया कराएगी। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
खुशी है वित्त मंत्री ने कांग्रेस का घोषणापत्र पढ़ा, चिदंबरम का तंज