अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति का प्रेमी की मदद से गला घोंटा, शव नदी में फेंक दिया
Thane crime news: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के बदलापुर में पति किशन परमार के साथ रहने वाली मनीषा की उम्र यही कोई 40 वर्ष के आसपास है। उन्हीं के पड़ोस में लक्ष्मण भोईर भी रहता है। दोनों परिवारों की जान-पहचान बढ़ी, फिर मनीषा और लक्ष्मण एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए।
प्रेमी की मदद से पति की हत्या : कुछ समय तक दोनों की प्रेमलीला चुपके-चुपके चलती रही, लेकिन जब इसकी भनक किशन को लगी तो पति-पत्नी के बीच कलह शुरू हो गई। जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। उसने लक्ष्मण के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई और एक दिन किशन परमार का रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को बिस्तर में लपेटा और बदलापुर की एक नदी में शव को फेंक दिया। पुलिस ने गुरुवार रात किशन का शव बरामद किया।
दोनों आरोपी फरार : सीनियर इंस्पेक्टर किशोर शिंदे ने बताया ने बताया कि आरोपियों ने हत्या के बाद किशन परमार (44) का के बिस्तर में लपेटा और बदलापुर की एक नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (1) के तहत हत्या और 238 के तहत सबूत मिटाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। दोनों ही आरोपियों का पुलिस को अभी कोई सुराग नहीं मिला है। बदलापुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala