शेयर बाजार में निवेशकों की मुनाफा वसूली, लैंसकार्ट और ग्रो की लिस्टिंग पर सबकी नजर
Share market review Market ki Baat : शेयर बाजार के लिए नवंबर का पहला हफ्ता कुछ खास नहीं रहा। इस हफ्ते बाजार में केवल 4 ही दिन काम हुआ। पहले दिन बाजार फ्लेट रहा तो शेष 3 दिन सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में रहे। लैंसकार्ट और ग्रो क आईपीओ को भी निवेशकों का अच्छा प्रतिसाद मिला और इनके GMP में आई भारी गिरावट से अब सभी की नजरें शेयर बाजार में इनकी लिस्टिंग पर टिक गई। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह।
कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 39 अंक की बढ़त के साथ 83,459 पर बंद हुआ, निफ्टी 41 अंक चढ़कर 25,763 पर पहुंच गया। मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 519 अंक गिरकर 83459 पर बंद हुआ निफ्टी भी 166 अंकों की गिरावट आई। यह 25598 पर बंद हुआ। बुधवार को शेयर बाजार में गुरुनानक जयंती की छु्ट्टी थी।
अगले 2 दिन भी भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में ही रहे। गुरुवार को सेंसेक्स 148 अंक गिरकर 83311 पर बंद हुआ तो निफ्टी भी 88 अंक गिरकर 25,510 पर जा पहुंचा। शुक्रवार को भी सेंसेक्स 95 अंक गिरकर 83,216 पर पहुंच गया वहीं निफ्टी भी 17 अंक गिरकर 25,492 पर बंद हुआ।
इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल : शेयर बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने कहा इस हफ्ते एफआईआई ने जमकर बिकवाली की। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में कमचोरी के चलते भी बाजार में प्रॉफिट बुकिंग हुई। एसबीआई, एलआईसी और एसबीआई जैसी ब्लू चिप कंपनियों के बेहतर नतीजों ने बाजार को संभाले रखा। उन्होंने कहा कि बाजार 26200 से गिरते हुए 25,492 तक आ गया है। उसने अपना टारगेट अचिव किया है।
कैसी रहेगी बाजार की चाल : बागौरा ने कहा कि निफ्टी 50 में अगर 25750 के ऊपर क्लोजिंग होती है तो 25900 से 26100 तक जा सकता है। अगर बाजार 25300 से नीचे बंद होता है तो इसके 24850 से 25000 तक गिरने की संभावना है।
शेयर बाजार में 3 बड़े आईपीओ : शेयर बाजार में पिछले हफ्ते ग्रो और लैंसकार्ट के आईपीओ पर निवेशकों की नजर रही। ग्रो के आईपीओ और 18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला तो लैंसकार्ट के आईपीओ को भी निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला। हालांकि बाजार में लिस्टिंग से पहले ही दोनों के जीएमपी में जबरदस्त गिरावट दिखाई दी। अब सभी की नजरें इन दोनों की लिस्टिंग पर है। अगले हफ्ते 11-12 नवंबर को फिजिक्सवाला, एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड और टेनेको क्लीन एयर इंडिया लिमिटेड अपने आईपीओ पेश करेंगे। ये तीनों आईपीओ निवेशकों को शिक्षा, सौर ऊर्जा और ऑटोमोटिव सेक्टर में निवेश का मौका देंगे।
आईपीओ मूल्यांकन पर सेबी नहीं देगा दखल : लेंसकार्ट के 7,200 करोड़ रुपए के आईपीओ की कीमत बहुत अधिक रखे जाने पर चिंता के बीच सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने स्पष्ट किया कि पूंजी बाजार नियामक इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि बाजार को आजादी होनी चाहिए। सेबी ने आईपीओ में एंकर निवेशकों के लिए शेयर आवंटन ढांचे में बदलाव किया है। इसका उद्देश्य म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियों व पेंशन फंड जैसे घरेलू संस्थागत निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना है।
तुहिन कांत पांडे ने एक कार्यक्रम में कहा कि बाजार नियामक सेबी जल्द ही एक वर्किंग ग्रुप बनाएगा जो शॉर्ट सेलिंग और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) के नियमों की पूरी तरह से समीक्षा करेगा।
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।