सम्बंधित जानकारी
- अंतरिम बजट 2019: PCA से बाहर हुए 8 बैंक, अब लोन और जॉब्स मिलने में होगी आसानी...
- कांग्रेस के कर्जमाफी कार्ड की काट के लिए मोदी सरकार ने खेला किसान कैश कार्ड!
- Budget 2019 : मोदी सरकार का 'बंपर बजट', सबको खुश करने की कोशिश...
- Budget 2019 : बजट में आयकरदाताओं को बढ़ा फायदा, 5 लाख की आय तक कोई टैक्स नहीं
- budget 2019 : किस वर्ग को हुआ फायदा, जानिए प्रमुख घोषणाएं जिनका सीधा असर होगा आप पर...
भारत बना विश्व का सबसे चमकदार आर्थिक सितारा, 5 साल में अधिकतम रही जीडीपी वृद्धि
नई दिल्ली। वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि पिछले पांच वर्ष में विश्व में अर्थव्यवस्था के मामले में सबसे चमकदार सितारे की तरह उभरा है भारत और इस दौरान देश ने सबसे तेज सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर्ज की है। यह वृद्धि किसी भी पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में सबसे अधिक है।
लोकसभा में 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करते हुए गोयल ने कहा कि भारत की पहचान पिछले पांच वर्ष में सबसे चमकते हुए सितारे के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि भारत ने सबसे तेज सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर्ज की है।
उन्होंने कहा कि यह वृद्धि किसी भी पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में सबसे अधिक है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत राजग सरकार ने दहाई अंक वाली मुद्रास्फीति पर लगाम लगाई और हमने कमरतोड़ महंगाई की कमर तोड़ दी।
