1. खबर-संसार
  2. बजट 2018-19
  3. बजट समाचार
  4. Budget 2018-19, Arun Jaitley, police force

पुलिस के लिए 88 हजार करोड़ रुपए

Budget 2018-19
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय को वित्त वर्ष 2018-19 के बजट में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक राशि का आवंटन किया गया है, जिसमें सबसे अधिक लगभग 88 हजार करोड़ रुपए की राशि पुलिसबलों के लिए दी गई है।
 
 
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार आम बजट पेश करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के लिए कुल 1 लाख 7 हजार 572.79 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। पिछले बजट में मंत्रालय को 97 हजार 187 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया था, जबकि वर्ष 2016-17 में यह राशि 92 हजार 170 करोड़ रुपए थी। 
 
उन्होंने कहा कि बजट में केन्द्रीय पुलिस बलों के लिए सबसे अधिक 87 हजार 886.50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को 790 करोड रुपए, केन्द्र शासित प्रदेश चंढीगढ़ 4084.83 करोड़ तथा पुड्‍डूचेरी के लिए 1476 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। गृह मंत्रालय के आंतरिक खर्च के लिए 4793.36 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। (वार्ता)
अगला लेख
केन्द्र सरकार बनाएगी 'स्वर्ण नीति'