1. खबर-संसार
  2. बजट 2018-19
  3. बजट समाचार
  4. Arun Jaitley, black money, budget 2018-19

अरुण जेटली का कालेधन के खिलाफ और कार्रवाई का वादा

Arun Jaitley
नई दिल्ली। कालेधन पर अंकुश की विभिन्न योजनाओं की सफलता से उत्साहित वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि सरकार इस बारे में और कदम उठाएगी।
 
 
आम बजट 2018-19 पेश करते हुए जेटली ने कहा कि कर चोरी रोकने के लिए किए गए उपायों से सरकार ने पिछले 2 वित्त वर्षों में 90,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि जुटाई है। नोटबंदी को ईमानदारी का उत्सव बताते हुए जेटली ने कहा कि हम अपने उपायों की सफलता से उत्साहित हैं। हम भविष्य में भी कालेधन के खिलाफ इसी तरह के कदमों की प्रतिबद्धता जताते हैं।
 
 
उन्होंने नकदी वाली अर्थव्यवस्था को कम करने और कर दायरा बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि इसके काफी सकारात्मक नतीजे मिले हैं। जेटली ने कहा कि वित्त वर्ष 2016-17 और 2017-18 में प्रत्यक्ष करों की वृद्धि दर उल्लेखनीय रही है। पिछले वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष करों की वृद्धि दर 12.6 प्रतिशत रही जबकि मौजूदा साल में 15 जनवरी 2018 तक इसमें 18.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। (भाषा)
अगला लेख
ई-आकलन के लिए आयकर अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव