Wed, 22 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. टॉप हेडलाइंस
  4. Old Women Coin Aircraft

वृद्ध महिला ने विमान के इंजन पर फेंका सिक्का, विलंबित हुई उड़ान

Old Women
बीजिंग। चीन में 80 वर्षीय अंधविश्वासी महिला ने सुरक्षित यात्रा के लिए शंघाई में एक विमान के इंजन पर सिक्का फेंका, जिस कारण उड़ान विलंबित हो गई। हालांकि उसे किसी तरह के आरोप का सामना नहीं करना पड़ेगा।
 
शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महिला ने गुआनझाउ जाने वाली चाइना सदर्न एयरलाइन्स की उड़ान संख्या सीजेड380 पर सिक्का फेंका। केवल महिला के उपनाम का पता लगा सका है और कियू ने पुलिस को बताया कि उसने कल 'सुरक्षा की प्रार्थना' के लिए सिक्का फेंका था।
 
शंघाई पुलिस ने एक बयान में कहा कि कियू उपनाम की यात्री का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड या उसके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं रहा है। उसने दावा किया कि सुरक्षित यात्रा के लिए उसने सिक्का उछाला था। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
हो सकते हैं योग करने के ये नुकसान