सम्बंधित जानकारी
- Tokyo Olympics: रोमांचक जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे तीरंदाज तरुणदीप राय
- Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार, ब्रिटेन ने 1-4 से हराया
- भारत के 2 सैनिक, मेडल से 1 कदम दूर, तीरंदाजों के लिए अहम बुधवार, ऐसा रहेगा भारत का पूरा कार्यक्रम
- मेजबान कर रहा है सबको बेजुबान, पदक तालिका में शीर्ष पर है जापान
- Tokyo Olympics: विष्णु और नेत्रा सेलिंग में छह रेस के बाद क्रमश: 22वें और 33वें स्थान पर
Tokyo Olympics: सेमीफाइनल में अंतिम स्थान पर रही नौकाचालक अर्जुन और अरविंद की जोड़ी, फाइनल में नहीं मिली जगह
टोक्यो: भारतीय नौकाचालक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह बुधवार को यहां दूसरे सेमीफाइनल में छठे और आखिरी स्थान पर रहकर नौकायन के पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स के फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।
अर्जुन और अरविंद ने सी फोरेस्ट वाटरवे में छह टीमों के दूसरे सेमीफाइनल में छह मिनट 24.41 सेकेंड का समय लिया और यह भारतीय जोड़ी अंतिम स्थान पर रही।
दोनों सेमीफाइनल में चोटी पर रहने वाली तीन – तीन टीमें फाइनल के लिये क्वालीफाई करती हैं।
अर्जुन और अरविंद का सेमीफाइनल में पहुंचना ओलंपिक में भारतीयों नौकाचालकों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ये दोनों शनिवार को अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहे थे। इससे इन दोनों ने अपने लिये कम से कम 12वां स्थान पक्का कर दिया था।