सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. टोक्यो ओलंपिक 2020
  3. टोक्यो ओलंपिक न्यूज़
  4. Indian women's hockey team lost 1-4 to Britain
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 जुलाई 2021 (08:59 IST)

Tokyo Olympics: भारतीय महिला हॉकी टीम की लगातार तीसरी हार, ब्रिटेन ने 1-4 से हराया

Tokyo Olympics
टोक्यो: भारतीय महिला हॉकी टीम को धीमी शुरुआत का खामियाजा ब्रिटेन के खिलाफ 1-4 की हार के साथ भुगतना पड़ा जो टोक्यो ओलंपिक की महिला हॉकी स्पर्धा के पूल ए में टीम की लगातार तीसरी हार है।

गत चैंपियन ब्रिटेन की ओर से हेना मार्टिन (दूसरे और 19वें मिनट) ने दो जबकि लिली आउस्ले (42वें मिनट) और ग्रेस बाल्सडन (57वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा।

भारत की ओर से एकमात्र गोल शर्मिला देवी (23वें मिनट) ने किया।

भारत को इससे पहले विश्व में नंबर एक नीदरलैंड के खिलाफ 1-5 और जर्मनी के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी।
ये भी पढ़ें
Tokyo Olympics: रोमांचक जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे तीरंदाज तरुणदीप राय