शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Yeh Hai Mohabbatein actress Divyanka Tripathi on her new role
Written By

लोगों को पसंद नहीं आया दिव्यांका का नया अवतार, ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब

लोगों को पसंद नहीं आया दिव्यांका का नया अवतार, ट्रोलर्स को मिला करारा जवाब - Yeh Hai Mohabbatein actress Divyanka Tripathi on her new role
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी फेमस शो 'ये हैं मोहब्बतें' से बहुत लोकप्रिय हुई हैं। ईशिता के रोल में दिव्यांका को दर्शकों का बहुत प्यार मिला और यह शो लंबे समय से दर्शकों की पसंद बना हुआ है। ऐसे में मेकर्स ने कहानी में ट्विस्ट लाने का सोचा। उन्होंने कहानी में दिव्यांका को एक हरियाणवी नौकरानी बनाने का फैसला लिया है। 
 
इस नए रोल में दिव्यांका का लुक सामने आया है जिसमें वे बिलकुल अलग नज़र आ रही हैं। उन्होंने अपनी ये पिक्चर्स सोशल साइट्स पर पोस्ट कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। लेकिन एक फॉलोअर ने इस बात को अलग ही नज़रिए से देखा और दिव्यांका को उनके इस रोल के लिए बुरा-भला कह डाला। दिव्यांका ने दो पिक्चर्स पोस्ट की थी जिसमें से एक में सिर्फ उनकी एक आंख नज़र आ रही है और दूसरे पिक्चर में उन्होंने अपना चेहरा घूंघट से ढंक रखा है। 
 
इस पर दिव्यांका ने कैप्शन लिखा आज रात इसे छोड़िएगा नहीं.. ये हैं मोहब्बतें.. स्टार प्लस.. शन्नो तेरा स्वैगर। एक फॉलोअर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा यह बहुत दयनीय है कि आपने टीवी सीरियल के लिए अपने रोल के लिए ब्लैक चेहरा लिया। काला चेहरा गलत नहीं होता है। अपने नए रोल के बारे में इस तरह की बातें सुन दिव्यांका से रहा नहीं गया और उन्होंने इसका  करारा जवाब दे डाला। 
 
दिव्यांका ने अपने रिप्लाई में कहा अगर मैं काला रहना चुन रही हूं तो यह गलत कैसे हुआ? आप लोग बोलने से पहले सोचते  नहीं हैं। कौनसा भारतीय एक्टर खुद से काला रोल चुनना पसंद करता है। अपने अगले ट्विट में उन्होंने कहा मेरे बारे में सोचने  से पहले मुझे जानो। मैं खुद ये मेकअप नहीं करती हूं। पहले शो का ट्रैक जानो, रोल का सही मतलब जानो, फिर कुछ कहो। 
ये भी पढ़ें
सड़क पर सरेआम प्रियंका चोपड़ा ने किया किस