1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. TV actor Angad Hasija Instagram Nude Picture

एक्टर अंगद हसीजा का बोल्ड और सेक्सी अवतार

अंगद हसीजा
हीरोइंस की सेक्सी और न्युड पिक्चर्स की चर्चा तो हमेशा रहती है, लेकिन किसी एक्टर के लिए न्युड फोटोशूट कराना बड़ा कदम होता है। कई सेक्सी एक्टर्स के शानदार बॉडी दिखाते पिक्चर्स तो हमने देखें हैं, लेकिन एक्टर अंगद हसीजा ने न्युड फोटोशूट कर सभी को चौंका दिया है। 
 
स्टार प्लस के 'शो सपना बाबुल का' के एक्टर अंगद हसीजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें अपलोड की हैं, जिसमें वे न्युड नज़र आ रहे हैं। उन्होंने दो पिक्चर्स अपलोड किए हैं और वे वाकई बहुत शानदार लग रहे हैं। इसमें एक तस्वीर में वे नीचे देख रहे हैं और उनकी शानदार बॉडी टोन दिख रही है। उन्होंने हाथ में चादर भी ले रखी है। 
 
दूसरी तस्वीर में वे पीछे से कैमरा की तरफ देख रहे हैं। उनके हाथ का टैटु उनके लुक को और भी सेक्सी बन रहा है। दोनों पिक्चर्स ब्लैक एंड व्हाइट हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब अंगद ने बोल्ड पिक्चर्स पोस्ट किए हो। इसके पहले भी उन्होंने एक बाथटब के अंदर न्युड बैठे एक तस्वीर पोस्ट की थी। 
 
अंगद अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। वे फिटनेस फ्रीक भी कहलाते हैं। अंगद की इच्छा है कि वे स्क्रीन पर होमोसेक्शुयल रोल अदा करें। 
अगला लेख
इन दों कंटेस्टेंट्स में बंटेगी मिलेगी विकास गुप्ता की प्राइज़ मनी