सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे का 'जिंदगी बरबाद हो गया'
कपिल शर्मा का शो तो ब्रेक के बाद शुरू हो गया है। हालांकि उनके पुराने दोस्त सुनील ग्रोवर अब भी अपने शो की तैयारी में लगे हुए हैं। बीच में दोनों की शो को लेकर लड़ाई भी हुई थी। अब दोनों शांत है और अपने-अपने शो पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन हम यहां इन दोनों ही बातें नहीं कर रहे। हम बात करने वाले हैं शिल्पा शिंदे की।
बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे सभी की फेवरेट हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे मिलकर एक नया कॉमेडी शो लाने वाले हैं। दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिसमें वे काम करते हुए मस्ती भी कर रहे थे। अब शिल्पा शिंदे ने सुनील ग्रोवर को फॉलो करना ही शुरू कर दिया है। हाल ही में शिल्पा ने सुनील ग्रोवर के एक गाने पर दिखाई।
शिल्पा ने अपनी एक वीडियो ट्विटर पर शेयर की जिसमें वे सुनील के गाने 'ज़िन्दगी बर्बाद हो गया' में नज़र आ रही हैं। साड़ी पहनी हुई और बिल्ली वाला फिल्टर लगाए शिल्पा ने गाने के एक पार्ट पर एक्ट किया और मानना पड़ेगा, वे बेहद क्यूट लग रही हैं। इस वीडियो पर उन्होंने कैप्शन लिखा ज़िन्दगी सिर्फ तीन चीज़ों पर चलती है.. एंटरटेन्मेंट.. एंटरटेन्मेंट.. और एंटरटेन्मेंट.. इस शानदार मास्टरपिस के लिए धन्यवाद सुनील ग्रोवर।
There is some problem with sudio sync I think. Reuploading pic.twitter.com/fPl5zjS3pL
— Shilpa Shinde (@ShindeShilpaS) March 24, 2018
इस वीडियो में उनके लिप-सिंक की दिक्कत आ रही थी इसलिए उन्होंने एक बार और इस वीडियो को पोस्ट किया। क्यूट एक्सप्रेशंस के साथ उनकी साड़ी वाला अंदाज़ उनके फैंस को सबसे ज़्यादा भा रहा है।
यहां तक की सुनील ग्रोवर भी उन्हें कह रहे हैं कि वे इस गाने के लिए परफेक्ट हैं। सुनील ने ट्विट कर रीप्लाई दिया कि हाहा.. अब इस गाने को परफेक्ट एक्टर मिला।
Ha ha .. Now this song got the perfect Actor!! https://t.co/kfb7Bqn8ka
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) March 24, 2018
शिल्पा और सुनील जल्द ही के नया शो लेकर छोटे परदे पर नज़र आने वाले हैं। दोनों एक फैंस को इसका इंतज़ार रहेगा।

