1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. Rohit Shetty, Khatron Ke Khiladi, Mandana Karimi

रोहित शेट्टी के 'फिअर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8' में हॉट मंदाना करीमी भी

रोहित शेट्टी
मंदाना करीमी की पहचान 'बिग बॉस' शो में हिस्सा लेने से बनी थीं। उस शो में उन्होंने अपनी मजबूत शख्सियत का परिचय दिया था। अब यही खासियत रियलिटी शो 'फिअर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' के सीज़न 8 में काम आ सकती है क्योंकि वे इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। 
 
इस शो में क्रिकेटर एस. श्रीसंत और शमिता शेट्टी जैसे सेलिब्रिटीज़ भी नजर आएंगे जिनसे मंदाना को मुकाबला करना होगा। 
 
शो के सीज़न 8 को फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे तो पहले यह काम बखूबी कर चुके हैं। इस शो को अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी होस्ट कर चुकी हैं, लेकिन लोगों के प्रिय होस्ट रोहित शेट्टी हैं।