1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (6 मई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (6 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 6 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
दी रियल टाईगर (एक्शन): अजय कुमार मुंबई पुलिस का जिम्मेदार अफसर है। वह अंडरवर्ल्ड डॉन नायक और उसके साथी मल्लैश से अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है।
कलाकार: महेश बाबू, सोनू सूद, श्रीनिवास राव निर्देशक: श्रीनू वैतला

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
नमस्ते लंदन (ड्रामा): जसमीत के पिता उसकी शादी एक सीधे साधे भारतीय लड़के अर्जुन से करवा देते हैं। मगर जसमीत उसके साथ नहीं रहना चाहती और दूसरी शादी करना चाहती है। परंतु अर्जुन उसे बहुत प्यार करता है। क्या वो कभी अर्जुन के प्यार को समझ पाएगी?
कलाकार: अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ निर्देशक: विपुल शाह

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
खिलाड़ियों का खिलाड़ी (एक्शन): अपने भाई की तलाश करने के लिए अक्षय एक महिला डॉन की गैंग में शामिल हो जाता है। डॉन का भरोसा जीतने के लिए उसे अपनी दिलेरी दिखा कर दुश्मन को खत्म करना है।
कलाकार: अक्षय कुमार, रवीना टंडन निर्देशक: उमेश मेहरा

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
चलते चलते (रोमांस): एक लड़का उस लड़की से प्यार करने लगता है जिसकी सगाई हो चुकी है। लड़की उसके प्यार को समझती है और दोनों की शादी हो जाती है। मगर उनकी सोच का अंतर दोनों के बीच कई गलतफहमियां उत्पन्न कर देता है जिससे वे एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। क्या वो कभी एक दूसरे को समझ पाएंगे?
कलाकार: शाहरूख खान, रानी मुखर्जी, जॉनी लीवर निर्देशक: अजीज मिर्जा

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
बैंडिट क्वीन (ड्रामा): कुख्यात महिला डाकू फूलन देवी के जीवन पर आधारित फिल्म जो भारतीय समाज की विभाजनकारी तस्वीर सामने रखती है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण की महत्ता भी दर्शाती है।
कलाकार: सीमा बिस्वास, निर्मल पांडे निर्देशक: शेखर कपूर