1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. टीवी टाइम
  6. मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (18 मई)

मूवी चैनल्स: प्राइम टाइम मूवीज़ (18 मई)

हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय चैनलों पर नई फिल्मों का आनन्द उठाइए। अब एक क्लिक पर जानिए 18 मई को विभिन्न चैनलों पर, प्राइम टाइम पर दिखाई जाने वाली फिल्मों की कहानी।

ज़ी सिनेमा
WD
WD
ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे
धमाल (कॉमेडी): चार दोस्त चुराए गए पैसों को छुपाने की योजना बनाकर गोआ पहुंच जाते हैं। परंतु वहां पहुंच कर उन्हें पता चलता है कि उनकी सारी योजना गलत थी।
कलाकार: रितेश देशमुख, संजय दत्त, जावेद जाफरी निर्देशक: इंद्र कुमार

ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे
तनु वेड्स मनु (रोमांस): मनु, एक एनआरआई डॉक्टर दुल्हन की तलाश में भारत आता है और तनु से प्यार कर बैठता है। परंतु तनु किसी और से प्यार करती है और उसका फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं है।
कलाकार: माधवन, कंगना रानावत, जिमी शेरगिल निर्देशक: आनंद राय

स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे
एक था सोलजर (एक्शन): एक अमीर मंत्री की बेटी घूमने के बहाने घर से भाग जाती है। उसके पीछे गुंडों की गैंग लग जाती है। उसी समय एक आदमी शक्ति उसकी रक्षा करने आ जाता है और उससे प्यार करने लगता है।
कलाकार: एनटीआर राव जूनियर, जैकी श्रॉफ, सोनू सूद निर्देशक: मेहर रमेश

स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे
फोर्स (एक्शन): फिल्म नारकोटिक्स के एसीपी यशवर्धन के इर्द - गिर्द घूमती है। वह एक ईमानदार पुलिस अफसर है जो खतरनाक मुजरिम को पकड़ना चाहता है।
कलाकार: जॉन अब्राहम, जेनेलिया, विद्युत जमवाल निर्देशक: निशिकांत कामथ

फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे
गैर (ड्रामा): एक अनाथ लड़के को अमीर परिवार वाले गोद ले लेते हैं। वह उनका कारोबार संभालने लगता है। उसके पीछे खानदान का असली बेटा लग जाता है और हर तरह से उसे बदनाम करने की कोशिश करता है।
कलाकार: रवीना टंडन, रीना रॉय निर्देशक: अशोक गायकवाड़