सम्बंधित जानकारी
- तेलंगाना चुनाव में कड़े मुकाबले में फंसे मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव
- रैली में बाधा पर भड़के सुकांत मजूमदार, बोले- TMC सरकार का इलाज करने को तैयार BJP
- कौन हैं भाजपा नेता टी राजा सिंह, जिन्हें नहीं चाहिए मुसलमानों के वोट
- KCR ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- इंदिरा गांधी का शासन मुठभेड़ों और हत्याओं से भरा था
- गहलोत ने जताया 5 राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की जीत का भरोसा, BJP पर भी साधा निशाना
Telangana Voting : तेलंगाना में 3 बजे तक 51.89 फीसदी मतदान (Live Updates)
Telangana election news : तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है। आम मतदाताओं के साथ नेता और फिल्मी सितारे भी मतदान के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। कई स्थानों पर कांग्रेस और बीआरएस कार्यकर्ताओं में झड़प की भी खबर है। पल-पल की जानकारी...
03:42 PM, 30th Nov
तेलंगाना में 3 बजे तक 51.89 फीसदी मतदान, हैदराबाद में 3 बजे तक 31.1, करीम नगर में 62.34, निजामाबाद में 59.16 फीसदी वोटिंग।
02:31 PM, 30th Nov
तेलंगाना में दोपहर 1 बजे तक 36.68 फीसदी मतदान।
अभिनेता विजय देवरकोंडा जुबली हिल्स के एक पब्लिक स्कूल में मतदान करने पहुंचे।
12:50 PM, 30th Nov
रंगारेड्डी में बीआरएस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प। दोनों कार्यकर्ताओं की भिड़ंत के बाद पुलिस ने चलाई लाठियां।
12:22 PM, 30th Nov
YSRTP प्रमुख वाई.एस. शर्मिला ने बंजारा हिल्स के एक मतदान केंद्र में मतदान किया।
अभिनेता राणा दग्गुबाती तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए FNCC में मतदान करने पहुंचे।
अभिनेता-निर्माता नागार्जुन और उनकी पत्नी अमला अक्किनेनी जुबली हिल्स में स्थित मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचे।
अभिनेता नागा चैतन्य के जुबली हिल्स में सरकारी वर्किंग वुमन छात्रावास पर मतदान करने पहुंचे।
11:40 AM, 30th Nov
हैदराबाद में 11 बजे 12.39 फीसदी मतदान। आदिलाबाद में लगभग 30 प्रतिशत वोटिंग। 11 बजे तक कुल 20.64 प्रतिशत मतदान।
तेलंगाना के जनगांव में कांग्रेस और बीआरएस कार्यकर्ता भिड़े। कामारेड्डी के एक पोलिंग स्टेशन पर भी तनाव। यहां से तेलंगाना के सीएम KCR भी लड़ रहे हैं चुनाव।
09:48 AM, 30th Nov
तेलंगाना में सुबह 9 बजे तक 7.78 फीसदी मतदान।
अभिनेता श्रीकांत ने जुबली हिल्स स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कोडंगल के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।
09:13 AM, 30th Nov
AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शास्त्रीपुरम के मतदान केंद्र में मतदान किया।
पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन ने डाला वोट। कहा- वोट देना जरूरी है। अगर आप वोट नहीं देंगे तो आपको सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है।
कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी का दावा, तेलंगाना में कांगेस की सरकार बनेगी, 9 दिसंबर को शपथ ग्रहण।
कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी का दावा, तेलंगाना में कांगेस की सरकार बनेगी, 9 दिसंबर को शपथ ग्रहण।
08:26 AM, 30th Nov
अभिनेता जूनियर NTR अपने परिवार के साथ जुबली हिल्स स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे।
अभिनेता चिरंजीवी भी जुबली हिल्स इलाके में एक मतदान केंद्र पर वोटिंग के लिए पहुंचे।
तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने एस.आर. नगर के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।
अभिनेता अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स इलाके में डाला वोट।
Pls Cast your vote responsibly . pic.twitter.com/ACsSAbRCbd
— Allu Arjun (@alluarjun) November 30, 2023
07:35 AM, 30th Nov
तेलंगाना में दिखा मतदान का उत्साह। कई मतदान केंद्रों पर लगी कतारें।
मुख्यमंत्री KCR की बेटी के कविता ने तेलंगाना के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी भी वोट डालने पहुंचे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने की रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील।
I call upon my sisters and brothers of Telangana to vote in record numbers and strengthen the festival of democracy. I particularly urge young and first time voters to exercise their franchise.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 30, 2023
07:34 AM, 30th Nov
सुबह 7 बजे से डाले जा रहे हैं वोट। तेलंगाना में शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। नक्सल प्रभावित जिलों में शाम 4 बजे तक वोटिंग।
केसीआर, अकबरुद्दीन ओवैसी, टी राजा सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन समेत 2290 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य दांव पर।
