1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
  4. rahul gandhi cooks dosa in telangana

राहुल गांधी ने बनाया डोसा, सड़क किनारे लोगों संग खाया

rahul making dosa
चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को तेंलगाना में आए पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी सड़क किनारे खड़े एक ठेले पर जा पहुंचे। यहां उन्होंने ना केवल डोसा बनाया बल्कि लोगों के साथ बड़े चाव से इसे खाया।
 
कांग्रेस सांसद ‘विजयभेरी यात्रा’ के तहत करीमनगर से जगतियाल के लिए रवाना हुए। रास्ते में नुकापल्ली बस स्टैंड पर एक भोजनालय में गए और डोसा बना रहे एक व्यक्ति से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने डोसा बनाना सीखा।
 
राहुल ने अपने हाथ से डोसा बनाया। उन्हें डोसा बनाते देख लोग हैरान रह गए। डोसा बनाने के बाद सड़क किनारे बैठकर कांग्रेस नेता ने उसे लोगों के साथ खाया। राहुल ने अपने हाथ से लोगों को खुद बनाए गए डोसे का स्‍वाद भी चखाया। लोगों को राहुल का यह अंदाज खासा पसंद आया। 
 
कांग्रेस ने भी राहुल का 2 मिनट का एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर शेयर किया है। इसमें राहुल को डोसा बनाते दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें राहुल अन्ना कहा।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल का लोगों से जुड़ने का अपना एक अंदाज है। कभी वह खेत में चले जाते हैं तो कभी बाइक मैकेनिक से बाइक सुधारने की टिप्स ले लेते हैं। 
 
अगला लेख
Chhattisgarh Assembly Elections: जोगी की पार्टी ने की पहले चरण के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा