1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023
  4. Helicopter carrying Telangana Chief Minister returns due to technical glitch

मुख्यमंत्री KCR के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खामी, उड़ान के कुछ ही मिनट बाद वापस लौटा

K. Chandrashekhar Rao
Telangana News : तेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खामी के कारण सोमवार को उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद वापस उनके फार्म हाउस लौट आया। राव देवराकादरा जा रहे थे जहां उनका आज एक चुनावी रैली को संबोधित करने का कार्यक्रम है।
 
सूत्रों के मुताबिक, तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने के 10 मिनट बाद वापस मुख्यमंत्री के फार्म हाउस लौटना पड़ा। सतर्क पायलट ने हेलीकॉप्टर को मुख्यमंत्री के फार्म हाउस की ओर मोड़ दिया और यह सुरक्षित रूप से उतर गया।
 
संबंधित उड्डयन कंपनी मुख्यमंत्री के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर रही है।थोड़ी देर में एक और हेलीकॉप्टर फार्म हाउस पहुंचेगा और राव आज की अपनी चुनावी रैली तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रखेंगे।
(भाषा) Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
कांग्रेस का दावा, बघेल ने की थी महादेव एप पर बैन की मांग, पीछे लगी ED