पाकिस्तान : जीतने का माद्दा
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है और उनके जोश के दम पर पाकिस्तान ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट में खासी सफलता हासिल की है।
इस बार टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान के हाथों में है। शाहिद अफरीदी, शोएब मलिक, फवाद आलम अपनी ऑलराउंडर क्षमता से टीम को मजबूती देते हैं। अफरीदी अगर बल्ले से कामयाब रहते हैं तो यह टीम के लिए अतिरिक्त योगदान होता है, क्योंकि टीम को उनकी गेंदबाजी से बहुत उम्मीदें हैं। पाकिस्तान टीम- यूनिस खान (कप्तान), अहमद शहजाद, फवाद आलम, इफ्तिखार अंजुम, कामरान अकमल, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद आमेर, सईद अजमल, सलमान बट्ट, शाहिद अफरीदी, शाहजेब हसन, शोएब मलिक, सोहैल तनवीर, उमर गुल, यासिर अराफात। |

