1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अफगानिस्तान में तालिबान
  4. Taliban fighters exercising in gym

कंधे पर रॉकेट लांचर और हाथ में आधुनिक राइफल के साथ जिम में जोर आजमाइश कर रहे हैं तालिबानी लड़ाके...(वीडियो)

Taliban
काबुल पर कब्जे के बाद अब तालिबान का अब लगभग पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा हो चुका है। ... और वहां तालिबान की सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई। करीब 20 वर्ष बाद फिर से वहां तालिबान का राज लौट रहा है। 
 
एक तरफ अफगा‍नी नागरिकों में तालिबान को लेकर खौफ दिखाई दे रहा है, वहीं तालिबानी लड़ाके हथियारों को बोझ से मुक्त होकर मौज-मस्ती के रंग में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तालिबानी लड़ाके एक जिम में हाथ आजमा रहे हैं। 
एक जिम मं आधा दर्जन से ज्यादा तालिबानी लड़ाके एक जिम में मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। जिस तरह से वे वहां जिम इंस्ट्रूमेंट चला रहे हैं, उसे देखकर कम से कम यह तो नहीं जा सकता कि वह कसरत कर रहे हैं। कोई डंबल्स पर हाथ आजमा रहा है तो कोई वेट उठा रहा है। 
हालांकि इसी बीच एक लड़ाका अपनी गन के साथ जिमिंग करता नजर आया है, वहीं अलग खड़ा एक तालिबानी कंधे पर रॉकेट लांचर लटकाए हुए था। तालिबान का यह रूप उसके मूल रूप से बिलकुल अलग दिखाई दे रहा है। 
 
आपको बता दें, तालिबान की आहट के साथ ही अफगानी खौफ के साये में जीने लगे हैं। उन्हें डर है कि तालिबान के शासन में लोगों पर अत्याचार बढ़ जाएंगे और सजाएं इस्लामी कानून के तहत मिलना शुरू हो जाएंगी। सड़कों के पास की दीवारों और इमारतों से महिलाओं के चित्र हटना शुरू हो गए हैं। 
अगला लेख
तालिबान ने दिखाई नरमी, महिलाओं से की अपील, अफगानियों को सता रहा है किस बात का डर...