शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अफगानिस्तान में तालिबान
  4. What did the Taliban say on India's concerns regarding Afghanistan?
Written By
Last Updated : बुधवार, 18 अगस्त 2021 (18:33 IST)

अफगानिस्तान से जुड़ी भारत की चिंताओं पर क्या बोला तालिबान...

अफगानिस्तान से जुड़ी भारत की चिंताओं पर क्या बोला तालिबान... - What did the Taliban say on India's concerns regarding Afghanistan?
नई दिल्ली। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत की चिंताएं भी सामने आ रही थीं। इस बीच, तालिबान ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि भारत को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
 
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा है कि तालिबान को लेकर भारत को चिंता की कोई जरूरत नहीं है। शाहीन ने कहा कि अफगानिस्तान में चल रही भारत की परियोजनाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। वह निश्चिंत होकर अपनी परियोजनाओं को पूरा कर सकता है। तालिबान ने कहा कि भारत की ऐसी परियोजनाएं जिनका उपयोग आम नागरिक करते हैं, उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारत की चिंताएं भी सामने आई थीं। इस बात की आशंका भी जताई जा रही थी कि अफगानिस्तान में चल रही भारत की अरबों रुपए की परियोजनाओं को नुकसान पहुंच सकता है।