काबुल से रवाना हुआ भारतीय वायुसेना का एक और विमान, 85 भारतीयों को सुरक्षित निकाला
काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही भारत यहां से अपने नागरिकों को निकालने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। शनिवार सुबह भी भारतीय वायुसेना का C-130J विमान 85 भारतीय नागरिकों को लेकर काबुल एयरपोर्ट से रवाना हुआ।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, शनिवार को भी भारतीय वायु सेना (IAF) का C-130J विमान ने काबुल से 85 भारतीयों को निकाला। आईएएफ विमान ताजिकिस्तान में ईंधन भरने के लिए उतरा क्योंकि भारत सरकार के अधिकारी काबुल से भारत के नागरिकों को निकालने में मदद कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि काबुल एयरपोर्ट छोड़कर अफगानिस्तान में सभी जगह तालिबानी लड़ाके नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट की सुरक्षा अमेरिकी सैनिकों के हाथों में है, जिसकी मदद से भारत भी अपने नागरिकों को एयरलिफ्ट कर घर वापस ला रहा है।An Indian Air Force C-130J transport aircraft took off from Kabul with over 85 Indians. The aircraft landed in Tajikistan for refuelling. Indian government officials are helping in evacuation of Indian citizens on the ground in Kabul: Sources
— ANI (@ANI) August 21, 2021
अफगानिस्तान संकट के बीच काबुल में करीब एक हजार भारतीय फंसे हैं। अफगानिस्तान संकट के बीच इन भारतीयों को निकालने की सरकार के लिए खासा चुनौतीपूर्ण है। भारत सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए विभिन्न भागीदार पक्षों के संपर्क में है।

