• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. shani amavasya bhog
Written By

shani amavasya पर इस नैवेद्य से प्रसन्न होंगे शनि देव, पढ़ें आसान विधि

shani amavasya पर इस नैवेद्य से प्रसन्न होंगे शनि देव, पढ़ें आसान विधि - shani amavasya bhog
शनि देव का भोग : मालपुआ 
 
सामग्री :
 
एक कप ताजा दूध, एक कप मैदा, एक कप चीनी, एक चम्मच नींबू रस, एक चम्मच सौंफ, तेल (तलने और मोयन के लिए), पाव कटोरी मेवे की कतरन।
 
विधि :
 
सबसे पहले मैदा छानकर उसमें 2 चम्मच तेल का मोयन मिलाकर दूध तथा सौंफ डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अब एक बर्तन में चीनी, नींबू रस और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें। 
 
तत्पश्चात एक कड़ाही में तेल गरम करके एक कड़छी से घोल डालें और कुरकुरा होने तक तल लें। फिर चाशनी में डुबोकर एक अलग बर्तन में रखते जाएं। ऊपर से मेवे की कतरन बुरकाकर भगवान को भोग लगाएं। 
ये भी पढ़ें
रसीले फलों का खजाना है गर्मी का मौसम, क्योंकि सिर्फ गर्मी में आते हैं ये 7 बेशकीमती फल