Hanuman Chalisa
✕

Share Bazaar में बड़ी गिरावट, Sensex 1066 अंक फिसला, Nifty भी लुढ़का

Updated: मंगलवार, 20 जनवरी 2026 (16:48 IST)
Share Market Update News : शेयर मार्केट में मंगलवार को भूचाल आ गया। भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1065.71 अंक फिसलकर 82180.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 353.00 अंक लुढ़ककर 25232.50 अंक पर बंद हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी (IT) शेयरों पर बिकवाली का सबसे ज्यादा असर हुआ, जिससे प्रमुख सूचकांक 2 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गए। बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपए घटकर 456 लाख करोड़ रुपए रह गया।
 
खबरों के अनुसार, शेयर मार्केट में मंगलवार को भूचाल आ गया। भारतीय शेयर बाजार आज भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1065.71 अंक फिसलकर 82180.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 353.00 अंक लुढ़ककर 25232.50 अंक पर बंद हुआ।
ALSO READ: Share Bazaar ऊपरी स्तर से फिसला, Sensex 188 अंक चढ़ा, Nifty भी 25600 के पार
सूचना प्रौद्योगिकी (IT) शेयरों पर बिकवाली का सबसे ज्यादा असर हुआ, जिससे प्रमुख सूचकांक 2 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गए। बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केट कैप 9 लाख करोड़ रुपए घटकर 456 लाख करोड़ रुपए रह गया। विप्रो जैसी दिग्गज कंपनियों के निराशाजनक नतीजों और कमजोर आउटलुक ने आईटी शेयरों पर दबाव बनाया।
 
अमेरिका की टैरिफ नीतियों को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका-यूरोप के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव ने वैश्विक बाजारों में बेचैनी बढ़ा दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में CAC और FTSE गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।
ALSO READ: Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन गिरावट, Sensex 245 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा
सरकारी बैंकों के शेयरों पर दबाव रहा और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1% से ज्यादा लुढ़क गया, जिसने बाजार की गिरावट को और गहरा किया। ब्रेंट क्रूड 0.11% चढ़कर 64.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया, जिससे महंगाई और सरकारी खर्च को लेकर चिंता बढ़ी।
ALSO READ: Share Bazaar लगातार 5वें दिन लुढ़का, Sensex 605 अंक फिसला, Nifty में भी आई गिरावट
इस बीच चांदी में तूफानी तेजी आई। चांदी में 7000 रुपए प्रति किलो से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। दक्षिण भारत के सराफा बाजार में चांदी ने 3.30 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंचकर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। वहीं सोने की कीमत भी 1,47,596 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। इसमें लगभग 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। सोने ने भी अब तक का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विश्व कल्याण की कामना करते हुए क्या बोले?

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख