सम्बंधित जानकारी
- Share bazaar : Sensex और Nifty ने 3 सत्रों की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में की वापसी, प्रमुख कंपनियों में रहा लाभ
- Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन गिरावट, Sensex 83 अंक टूटा, Nifty भी आया नीचे
- इजराइल ईरान युद्ध का शेयर बाजार पर असर, भारी उतार चढ़ाव से निवेशक सतर्क
- विदेशी पूंजी प्रवाह से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में रही तेजी, रिलायंस और महिंद्रा के शेयर चढ़े
- पश्चिम एशिया तनाव से Share bazaar हुआ काफी सतर्क, Sensex 213 और Nifty 93 अंक फिसला
Share Bazaar में गिरावट थमी, Sensex 1046 अंक उछला, Nifty फिर 25 हजार के पार
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार में पिछले 3 दिनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 1,046 अंकों का उछाल आया। वहीं एनएसई निफ्टी फिर से 25,000 के पार पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच वित्तीय, दूरसंचार और प्रौद्योगिकी शेयरों में खरीदारी के चलते शुक्रवार को बाजार में तेजी आई। कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बीच विदेश से बड़े पैमाने पर सकारात्मक रुझान और विदेशी पूंजी की लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों को समर्थन मिला। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 82.79 अंक नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 18.80 अंक की गिरावट आई थी।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,046.30 अंक यानी 1.29 प्रतिशत उछलकर 82,408.17 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,132.62 अंक यानी 1.39 प्रतिशत बढ़कर 82,494.49 पर पहुंच गया था। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 319.15 अंक यानी 1.29 प्रतिशत चढ़कर 25,112.40 पर बंद हुआ।
जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ईरान के साथ अमेरिका की बातचीत होने की उम्मीद के कारण पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और तत्काल सैन्य कार्रवाई का जोखिम कम होने से शेयर बाजार में तेजी आई। इस घटनाक्रम के कारण कच्चे तेल की कीमतों में सुधार हुआ, जिससे घरेलू बाजारों को लाभ मिला और विदेशी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।
उन्होंने कहा कि वित्त, वाहन और रियल्टी जैसे ब्याज दर को लेकर संवेदनशील और उपभोक्ता आधारित क्षेत्रों में खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, इटरनल (पूर्व में जोमैटो) और एचडीएफसी बैंक में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर एक्सिस बैंक और मारुति गिरावट के साथ बंद हुए।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़कर बंद हुए, जबकि जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.93 प्रतिशत गिरकर 77.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 934.62 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 605.97 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की लिवाली की। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 82.79 अंक नुकसान में रहा था जबकि एनएसई निफ्टी में 18.80 अंक की गिरावट आई थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
