1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. share bazar doller business stock market dollar

रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे मजबूत होकर 83.84 प्रति डॉलर पर

share baazar
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.84 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.88 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 83.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.19 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.53 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 766.52 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे। 
(भाषा) Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Kolkata rape case : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, प्राइवेट पार्ट में 14 घाव, हवस की आग के लिए दी खौफनाक मौत