biodatamaker
✕

सेंसेक्स ने रचा इतिहास, पहली बार 44 हजार अंक के पार

Updated: बुधवार, 18 नवंबर 2020 (17:18 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी कोषों के प्रवाह से बुधवार को सेंसेक्स 227 अंक और चढ़कर पहली बार 44 हजार अंक के पार निकल गया। वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लिवाली से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 44,215.49 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। अंत में सेंसेक्स 227.34 अंक या 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,180.05 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.05 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,938.25 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 12,948.85 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया।
 
ये शेयर रहे लाभ में : सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक 10 प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।
 
इन्हें लगा झटका : वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाइटन, टीसीएस और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट आई। कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से बाजार धारणा मजबूत हुई।
 
रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत कारोबार प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा कि मुख्य रूप से वित्तीय और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से घरेलू बाजार लाभ दर्ज कर रहा है। इसके अलावा मिड-कैप और स्मॉल-कैप में भी अच्छी लिवाली देखने को मिल रही है।
 
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.85 प्रतिशत के लाभ से 44.12 डॉलर प्रति बैरल पर था।
 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख