1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. blast in delhi prashant vihar near PVR

दिल्ली के प्रशांत विहार में PVR के पास तेज धमाका

delhi fire service
Delhi blast news : दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में पीवीआर के पास गुरुवार को धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि मौके पर सफेद पाउडर जैसी चीज बिखरी हुई मिली है। दिल्ली पुलिस, अग्निशमन सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, हमें प्रशांत विहार इलाके में धमाके के बारे में सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर सूचना मिली। हमने दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा। हमारी टीम बाकी जानकारी का पता लगा रही हैं।
 
पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि धमाका किस तरह का था। पुलिस कॉल करने वाले शख्स के बारे में भी पता कर रही है। इस बीच, पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
edited by : Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इंदौर में लगे गजवा ए हिंद के पोस्‍टर के जवाब में हिंदुओं ने लिखा भगवा ए हिंद, कांग्रेस ने कहा, BJP की साजिश