शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Investors' capital decreased by Rs 6.18 lakh crore due to the fall in the stock market
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (20:07 IST)

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी 6.18 लाख करोड़ रुपए घटी

BSE
नई दिल्ली। शेयर बाजारों में शुक्रवार को आई जोरदार गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 6.18 लाख करोड़ रुपए घट गई। सेंसेक्स में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा और यह 1093.22 अंक या 1.82 प्रतिशत और लुढ़ककर 58840.79 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख और घरेलू धारणा कमजोर होने से शेयर बाजारों में गिरावट बनी हुई है। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा और यह 1093.22 अंक या 1.82 प्रतिशत और लुढ़ककर 58840.79 अंक पर बंद हुआ।

इसी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,18,536.3 करोड़ रुपए घटकर 2,79,68,822.06 करोड़ रुपए रह गया। सेंसेक्स में पिछले तीन दिन से जारी गिरावट के कारण 1,730.29 अंक या 2.85 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान निवेशकों को 7,02,371.88 करोड़ रुपए की हानि हुई है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
UP में कुख्यात गो तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर की 11.5 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क