1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Indian stock market fell for second consecutive day today

Share Bazaar लगातार दूसरे दिन टूटा, Sensex 238 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट

Indian stock market fell for second consecutive day today
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31 फीसदी लुढ़ककर 77470.11 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21 फीसदी टूटकर 24187.70 के स्तर पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 1121 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इससे पहले यानी सोमवार को सेंसेक्स 442.93 अंक टूटकर 77,708.52 अंक बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 95.80 अंक की गिरावट के साथ 24,238.50 अंक पर रहा था।

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31 फीसदी लुढ़ककर 77470.11 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21 फीसदी टूटकर 24187.70 के स्तर पर आ गया।
बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को माना जा रहा है। ब्रेंट क्रूड करीब 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। बाजार पर विदेशी निवेशकों की बिकवाली का भी असर पड़ा। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 1121 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचडीएफसी बैंक में लगातार दूसरे दिन 2 प्रतिशत की गिरावट आई।

तिमाही वित्तीय परिणाम में मार्जिन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने से बैंक का शेयर नुकसान में रहा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और पावर ग्रिड के शेयर में भी गिरावट आई।
एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले यानी सोमवार को सेंसेक्स 442.93 अंक टूटकर 77,708.52 अंक बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 95.80 अंक की गिरावट के साथ 24,238.50 अंक पर रहा था।
अगला लेख
Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर