Stock Market : मामूली बढ़त में रहा Sensex, मुनाफावसूली से टूटा Nifty, उतार-चढ़ाव भरा कारोबार
Share Market Update News : वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव के बाद लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स मात्र 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77186.87 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी भी सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद 5.75 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24072.75 के स्तर पर रहा। इससे पहले यानी बुधवार को कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक चढ़कर 77185.43 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 26.45 अंक बढ़कर 24078.50 के स्तर पर पहुंच गया।
वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को भारी उतार-चढ़ाव के बाद लगभग सपाट स्तर पर बंद हुए। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स मात्र 1.44 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77186.87 के स्तर पर बंद हुआ।
जबकि एनएसई का निफ्टी भी सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद 5.75 अंक या 0.02 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 24072.75 के स्तर पर रहा। मुनाफावसूली के कारण बिकवाली के दबाव में रहने वाले प्रमुख शेयरों में एटरनल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL), बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक शामिल रहे।
मुनाफा कमाने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo), एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टेक महिंद्रा प्रमुख रहे। इस बीच दक्षिण कोरिया का कोस्पी रिकॉर्ड 6.37 प्रतिशत तक टूट गया। इसके अलावा जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट भी गिरावट में रहे।
इससे पहले यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.16 फीसदी चढ़कर 77185.43 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11 फीसदी बढ़कर 24078.50 के स्तर पर पहुंच गया। मिडकैप शेयरों में पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

