1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. e3 electric trion electric scooter launched india price range

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

electronic scooter
E3 Electric ने भारतीय बाजार में अपनी नई Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट C1, C1x और C2 में पेश किया है। Trion की शुरुआती कीमत  99,999 रुपए (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है। फिलहाल इसकी बुकिंग बेंगलुरु के ग्राहकों के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए शुरू की गई है। आने वाले समय में इसे दूसरे शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर की खास बात इसकी 8 साल या 1 लाख किलोमीटर की बैटरी वारंटी है। कंपनी का कहना है कि यह वारंटी तीनों वेरिएंट पर लागू होगी।

99,999 से शुरू होती है कीमत

E3 Electric Trion को तीन वेरिएंट में लेकर आई है। इनमें C1 सबसे किफायती मॉडल है, जिसकी कीमत 99,999 रुपए है। इसमें 2.3kWh की रिमूवेबल बैटरी, 108km की IDC रेंज और 2.5kW मोटर मिलती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 67kmph है। C1x की कीमत ₹1,09,999 है और इसमें 3kWh की फिक्स्ड बैटरी, 165km की IDC रेंज और 2.5kW मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड भी 67kmph है। वहीं C2 सबसे महंगा वेरिएंट है, जिसकी कीमत ₹1,19,999 रखी गई है। इसमें 3kWh की फिक्स्ड बैटरी, 128km की IDC रेंज और 3.5kW की ज्यादा पावरफुल मोटर मिलती है। C2 की टॉप स्पीड 82kmph है।

सभी कीमतें एक्स-शोरूम, बेंगलुरु के अनुसार हैं।
 

Trion C1 में 108km की रेंज

 
Trion C1 इस सीरीज का एंट्री-लेवल मॉडल है। इसमें 2.3kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज करने पर 108km (IDC) तक की रेंज देती है। बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 2 घंटे 30 मिनट लगते हैं। स्कूटर में 2.5kW मोटर दी गई है, जिसकी टॉप स्पीड 67kmph है।

C1x सबसे ज्यादा रेंज वाला मॉडल

 
Trion C1x में 3kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है। यह एक चार्ज में 165km (IDC) तक की दावा की गई रेंज देती है, जो तीनों मॉडल में सबसे ज्यादा है। इसकी बैटरी को 0 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में 3 घंटे 30 मिनट लगते हैं। इसमें भी 2.5kW मोटर दी गई है और इसकी टॉप स्पीड 67kmph है। इसकी कीमत ₹1,09,999 है।
 

C2 में ज्यादा पावर और 82kmph की स्पीड

 
Trion C2 में 3kWh की फिक्स्ड बैटरी के साथ ज्यादा पावरफुल 3.5kW मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 82kmph है। हालांकि, C2 की दावा की गई IDC रेंज 128km है, जो C1x से कम है। यह तीनों में सबसे महंगा मॉडल है और इसकी कीमत ₹1,19,999 (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है।
 

AI फीचर्स से लैस हैं C1x और C2

फीचर्स की बात करें तो Trion C1 में 5-इंच LCD कंसोल दिया गया है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा मिलती है। वहीं C1x और C2 में इसी तरह का LCD कंसोल मिलता है, लेकिन इनमें AI आधारित फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इनमें AI Charging Insights और Adaptive Learning जैसे फीचर्स शामिल हैं।
 

52 लीटर का स्टोरेज स्पेस

 
तीनों वेरिएंट में कुल 52 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। इसमें सीट के नीचे की जगह, ग्लव बॉक्स और फ्लोरबोर्ड स्टोरेज शामिल हैं। रोजाना ऑफिस आने-जाने और शहर में इस्तेमाल के लिहाज से यह फीचर उपयोगी हो सकता है।

1 लाख किलोमीटर या 8 साल की बैटरी वारंटी

E3 Electric ने Trion के सभी वेरिएंट के साथ 1 लाख किलोमीटर या 8 साल की बैटरी वारंटी देने का ऐलान किया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लंबी बैटरी वारंटी इसकी बड़ी खासियत हो सकती है।
अगला लेख
15 अगस्त सिर्फ भारत का नहीं! जानिए किन 5 देशों का भी इसी दिन है स्वतंत्रता दिवस