ATF में इथेनॉल मिलाने के दावे पर बवाल: उड्डयन मंत्री ने केजरीवाल के आरोपों को बताया पूरी तरह गलत
आप नेता अरविंद केजरीवाल द्वारा पेट्रोल के बाद एटीएफ में भी इथेनॉल मिलाने संबंधी दावे पर बवाल मच गया। मोदी सरकार में मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय इसका खंडन करते हुए कहा कि सरकार की एटीएफ में इथेनॉल मिलाने की कोई योजना नहीं है। ALSO READ: संसद के बाहर भीगते रहे राहुल गांधी और प्रियंका, दिल्ली में बरसात का लिया आनंद, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि यह दावा पूरी तरह से गलत और गैर-जिम्मेदाराना है कि सरकार एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में इथेनॉल मिलाने की योजना बना रही है। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। इथेनॉल और सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) पूरी तरह से अलग-अलग हैं और इन्हें एक-दूसरे से मिलाना नहीं चाहिए।
उन्होंने कहा कि SAF एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित एविएशन फ्यूल है, जिसे इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन (ICAO) ने मान्यता दी है और दुनिया भर में अपनाया गया है। यह कड़े परीक्षणों से गुजरता है और सुरक्षा के कड़े वैश्विक मानकों को पूरा करता है।
उड्डयन मंत्री किंजरापु ने कहा कि एविएशन सुरक्षा के बारे में गलत जानकारी फैलाने से हवाई यात्रियों में केवल बेवजह की चिंता पैदा होती है। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ALSO READ: कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? ममता बनर्जी की इस सांसद ने अपने पहले ही भाषण में कमाल कर दिया
The claim that the Government plans to blend ethanol with Aviation Turbine Fuel (ATF) is completely false and irresponsible. There is no such proposal.
— Ram Mohan Naidu Kinjarapu (@RamMNK) August 6, 2026
Ethanol and Sustainable Aviation Fuel (SAF) are entirely different and should not be conflated. SAF is an internationally…
क्या बोले अमित मालवीय?
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी X पर कई पोस्ट डालकर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के पेट्रोल, एविएशन फ्यूल में इथेनॉल ब्लेंडिंग और E20 फ्यूल की क्वालिटी पर सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) की रिपोर्ट के बारे में लगाए गए आरोपों का खंडन किया।
आपका पूरा तर्क तथ्यों पर नहीं, आशंकाओं पर आधारित है।
— Amit Malviya (@amitmalviya) August 6, 2026
पहली बात, सरकार ने स्पष्ट कहा है कि E20 से आगे एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। किसी काल्पनिक E50 पर बहस खड़ी करना केवल डर फैलाने की राजनीति है।
दूसरी बात, यह कहना कि E20 “बिना किसी वैज्ञानिक अध्ययन” के… https://t.co/16KK5Ybn5q
गौरतलब है कि केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि केंद्र इथेनॉल ब्लेंडिंग को मौजूदा लेवल से ज्यादा बढ़ाने की योजना बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में इथेनॉल मिलाने की योजना है। उन्होंने सरकार पर E20 पेट्रोल पर साइंटिफिक चिंताओं को दबाने का आरोप लगाया।
केजरीवाल का अमित मालवीय को जवाब
बाद में अमित मालवीय को जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप खुद ही कह रहे हैं - E20 से आगे पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण बढ़ाने का अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आप माहौल ठंडा होने का इंतज़ार कर रहे हैं। जैसे ही माहौल ठंडा होगा, आप उसे लागू कर देंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है आपने स्वीकार किया कि निर्णय अभी नहीं लिया गया। जैसे E20 बिना किसी वैज्ञानिक अध्ययन के लागू किया गया, किसी की नहीं सुनी गई, धमकियां देकर सबको चुप करवा दिया गया, वैसे ही आप E50 भी लागू कर देंगे। यही आपका काम करने का स्टाइल है। आप कहाँ विज्ञान, साइंस और इंजीनियरिंग को मानते हैं। अगर आपने E20 लागू करने के पहले कोई अध्ययन करवाया है तो उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं करते? छुपा क्यो रहे हैं?

