सम्बंधित जानकारी
- Share Bazaar में लौटी रौनक, Sensex 238 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
- ट्रंप की एक चेतावनी और भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 1,600 से ज्यादा अंक टूटा, रॉकेट बनी कच्चे तेल की कीमतें
- Share Bazaar में तेजी पर लगा विराम, Sensex 104 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट
- 3 साल में ब्लू चिप शेयरों ने किया निराश! TCS, Infosys, ITC समेत कई दिग्गजों का रिटर्न कमजोर
- शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?
Share Bazaar में बड़ा उछाल, Sensex 828 अंक उछला, Nifty भी 24200 के पार
Share Market Update News : शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी मजबूती जारी है। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 827.57 अंक यानी 1.08 फीसदी के उछाल के साथ 77569.39 पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी भी 244.10 अंक यानी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 24206.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई। इससे पहले यानी गुरुवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 238.22 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 76741.82 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 80.75 अंक (0.34%) चढ़कर 23962.80 पर आ गया।
शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी मजबूती जारी है। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 827.57 अंक यानी 1.08 फीसदी के उछाल के साथ 77569.39 पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी भी 244.10 अंक यानी 1.02 फीसदी की तेजी के साथ 24206.90 पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान शेयर बाजार में दिनभर काफी उतार-चढ़ाव रहा। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 1.40 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.55 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, जिनमें क्रमशः 3.49 फीसदी और 3.03 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद आईटी, मेटल, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
एचडीएफसी लाइफ, अडाणी एंटरप्राइजेज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस बैंक, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयर टॉप पर रहे। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी भी घरेलू बाजार में तेजी आई। ब्रेंट कच्चा तेल 0.30 फीसदी गिरकर 76.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक गिरावट के साथ समाप्त हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 532.86 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
इससे पहले यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में एक दिन की भारी गिरावट के बाद फिर से रौनक लौटी। सप्ताह के चौथे दिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स 238.22 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 76741.82 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 80.75 अंक (0.34%) चढ़कर 23962.80 पर आ गया। इससे पहले यानी बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए थे।
