Share Bazaar में लौटी रौनक, Sensex 238 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में एक दिन की भारी गिरावट के बाद फिर से रौनक लौटी है। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी आज बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी हरे निशान पर रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 238.22 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 76741.82 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 80.75 अंक (0.34%) चढ़कर 23962.80 पर आ गया। इससे पहले यानी बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए थे।
भारतीय शेयर बाजार में एक दिन की भारी गिरावट के बाद फिर से रौनक लौटी है। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन यानी आज बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी हरे निशान पर रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 238.22 अंक (0.31%) की बढ़त के साथ 76741.82 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 80.75 अंक (0.34%) चढ़कर 23962.80 पर आ गया।
आज कल्याण ज्वेलर्स, स्विगी और लोढा डेवलपर्स ने क्रमशः 18.40 फीसदी, 7.47 फीसदी और 6.91 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। कायन्स टेक और नुवामा वेल्थ के शेयरों में भी क्रमशः 6.80 फीसदी और 4.68 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। बाजार में इस उछाल के पीछे कई कारण रहे।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध फिर से शुरू होने की संभावना नहीं है। इस बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली है। यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे पहले यानी बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए थे।

