1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Rally in Indian stock market came to halt today after four sessions

Share Bazaar में तेजी पर लगा विराम, Sensex 104 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट

Rally in Indian stock market came to halt today after four sessions
Share Market Update News : लगातार 4 सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी पर विराम लग गया है। कारोबार के दौरान मुनाफावसूली देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 78180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 31.65 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 24398.70 अंक पर आ गया। इस बीच टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में भारी गिरावट आई। इससे पहले यानी सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 521.16 अंक उछलकर 78,285.07 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 159.50 अंक चढ़कर 24,430.35 अंक पर बंद हुआ था।

लगातार 4 सत्रों की तेजी के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी पर विराम लग गया है। कारोबार के दौरान मुनाफावसूली देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 104.35 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 78180.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 31.65 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 24398.70 अंक पर आ गया।
इस बीच टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयरों में भारी गिरावट आई। बीईएल, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, टाटा स्टील, सन फार्मा, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, इंडिगो, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयरों में सबसे ज्‍यादा गिरावट आई। क्षेत्रीय स्तर पर निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी सूचकांकों में सबसे अधिक नुकसान हुआ।

इन दोनों सूचकांकों में 1.6 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 243.03 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। रुपया आज डॉलर के मुकाबले 48 पैसे कमजोर होकर 94.95 के स्तर पर पहुंच गया। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बिकवाली देखने को मिली।
हांगकांग के हेंगसेंग में 0.5 फीसदी और शंघाई कंपोजिट में 1.2 फीसदी की गिरावट आई। इससे पहले यानी सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स 521.16 अंक उछलकर 78,285.07 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 159.50 अंक चढ़कर 24,430.35 अंक पर बंद हुआ था।
लेखक के बारे में
चेतन गौड़
चेतन गौड़ पिछले 30 वर्षों से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत 'नईदुनिया' समेत विभिन्‍न समाचार पत्रों एवं संस्‍थान में प्रूफ रीडर के रूप में की थी। साल 2012 से वे विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल Webdunia की न्यूज टीम में सीनियर.... और पढ़ें