सम्बंधित जानकारी
- Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन तेजी, Sensex 544 अंक उछला, Nifty पहुंचा 24000 के करीब
- US-Iran शांति समझौते का असर, सेंसेक्स 736 अंक उछला, निफ्टी 23,850 के पार; कच्चे तेल में बड़ी गिरावट
- अमेरिका ईरान डील पर निवेशकों की नजर, अगले हफ्ते शेयर बाजार में तेजी आएगी या मुनाफावसूली होगी?
- ट्रंप के बयान से Share Bazaar में तूफानी तेजी, Sensex 1695 अंक उछला, Nifty भी 23600 के पार
- Share Market : बिकवाली के दबाव में Sensex 150 अंक टूटा, Nifty भी आया 23200 के नीचे
लगातार चौथे दिन Share Bazaar में उछाल, Sensex 77000 के पार, Nifty में भी जोरदार तेजी
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल और पीएसयू बैंक के शेयरों के समर्थन से बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी में 0.40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में निफ्टी एक बार फिर 24000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में सफल रहा। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 347.14 अंक यानी 0.45 प्रतिशत के उछाल के साथ 77155.62 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 96.55 अंक यानी 0.4 प्रतिशत की मजबूती दर्ज करते हुए 24085.70 पर पहुंच गया।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल और पीएसयू बैंक के शेयरों के समर्थन से बीएसई के सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी में 0.40 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में निफ्टी एक बार फिर 24000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में सफल रहा।
कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 347.14 अंक यानी 0.45 प्रतिशत के उछाल के साथ 77155.62 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 96.55 अंक यानी 0.4 प्रतिशत की मजबूती दर्ज करते हुए 24085.70 पर पहुंच गया।
इसके साथ ही निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑयल एंड गैस शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। पिछले 4 कारोबारी दिनों में Sensex करीब 3338 अंक या 4.52 फीसदी उछल चुका है। इसके अलावा आज भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूत होकर 94.46 पर रहा।
अमेरिका और ईरान के बीच औपचारिक शांति समझौते तथा होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की योजना से वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। घरेलू वायदा बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए राहत भरी है। या 4.52 फीसदी उछल चुका है।
इससे पहले यानी मंगलवार को भी वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 544.15 अंक यानी 0.71 प्रतिशत उछलकर 76808.48 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 135.25 अंक यानी 0.57 प्रतिशत चढ़कर 23989.15 अंक पर आ गया।
Edited By : Chetan Gour
