मंगलवार, 4 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. सेंसेक्स 143 अंक चढ़ा, निफ्टी 17800 के पार
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (21:01 IST)

सेंसेक्स 143 अंक चढ़ा, निफ्टी 17800 के पार

Bombay stock exchange | सेंसेक्स 143 अंक चढ़ा, निफ्टी 17800 के पार
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 143 अंक चढ़कर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 17,812.70 पर बंद हुआ।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 142.81 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 59,744.65 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 17,812.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.79 प्रतिशत की बढ़त एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा टीसीएस, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों में बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और टाइटन शामिल हैं। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक और जापान के निक्की में गिरावट रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में मिलाजुला रुख था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.94 प्रतिशत बढ़कर 82.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 1,926.77 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा)
ये भी पढ़ें
दिल्ली में आए 17 हजार से ज्यादा Corona केस, 9 की मौत