महेश भूपति युगल में चैम्पियन
भारत के महेश भूपति और उनके सर्बियाई जोड़ीदार नेनाद जिमोनजिच ने पोलैंड के मारिस्ज फिरस्टेनबर्ग और मार्सिन मत्कोवस्की को लगातार सेटों में हराकर पाइलट पैन टेनिस टूर्नामेंट में युगल खिताब जीत लिया है।
शीर्ष वरीयता प्राप्त भूपति और जिमोनजिच की जोड़ी ने शनिवार को चौथी वरीयता प्राप्त पोलैंड की जोडी को 6-3, 6-3 से पीट दिया। एक घंटे तक चले मुकाबले में भूपति और जिमोनजिच ने एक भी सैट नहीं गँवाया उन्होंने सभी ब्रेक अंक बचा लिए।
भूपति का इस सत्र का यह दूसरा और उनका ओवरऑल 41वाँ खिताब है। इससे पहले उन्होंने चेक गणराज्य के पावेल विजनर के साथ मांट्रियल मास्टर्स का खिताब जीता था।
भूपति को पाइलट पैन में सफलता 10 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद मिली है। दस वर्ष पहले उन्होंने लिएडंर पेस के साथ यहाँ खिताब जीता था।