शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
Written By नीलमेघ चतुर्वेदी
Last Updated :व्हाइट प्लेस (वार्ता) , बुधवार, 9 जुलाई 2014 (20:31 IST)

मरियन जोंस को छह माह की कैद

मरियन जोंस को छह माह की कैद -
पूर्व एथलीट स्टार मरियन जोंस पर संकट आई मुसीबत टलने का नाम ही नहीं ले रही है। अमेरिका की संघीय अदालत ने जोंस को उनके स्टेरायड इस्तेमाल के बारे में झूठ बोलने के लिए छह माह जेल की सजा सुनाई।

यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज कैनेथ कारस ने यह सजा सुनाई। जोंस ने गत अक्टूबर में दो आरोपों के लिए दोषी होना स्वीकार किया था।

उनके 2000 के सिडनी ओलिंपिक में जीते गए पाँचों पदक छीने जा चुके हैं और उनके रिकॉर्डो को रिकॉर्ड बुक से हटा दिया गया है।

कभी करोड़ों डॉलर में खेलने वाली जोंस आज वित्तीय संकट में फँसी हुई है।