भारत पर होगा खिताब का दारोमदार
गत चैम्पियन भारत पर शुक्रवार से यहाँ शुरू हो रही सातवीं एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में अपना खिताब बरकरार रखने का दबाव तो होगा ही साथ ही उसे प्रतिस्पर्धी एशियाड टीमों से भी कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने इस टूर्नामेंट को रैंकिंग दर्जा दिया है। मेजबान भारत यह खिताब बरकरार रख अधिक से अधिक अंक जुटाने की कोशिश करेगा, ताकि उसे पेइचिंग ओलिंपिक के लिए अगले वर्ष के शुरू में आसान क्वालीफाइंग राउंड मिल सके। पिछला एशिया कप 2003 में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित किया गया था।
भारत को खिताब फिर से जीतने के लिए लगातार बेहतर खेल दिखाना होगा क्योंकि एशिया की बड़ी टीमों दक्षिण कोरिया परंपरागत प्रतिद्वंदी पाकिस्तान तथा छुपे रुस्तम चीन उसके खिताबी अभियान में खतरा बन सकते हैं।
भारत के हॉकी कोच जोएकिम कार्वाल्हो ने उम्मीद जताई है कि उनकी युवा टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्वाल्हो को आशा है कि कुआलालंपुर में हुए सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट तथा बेल्जियम के बूम में हुए चैम्पियंस चैलेंज दोनों में काँस्य पदक जीतने वाली यह टीम बेहतर खेल दिखाने का माद्दा रखती है।
कोरिया और चीन के साथ भारत के भी उसी ग्रुप में होने के कारण भारत की डगर इतनी आसान नहीं होगी। यदि भारत अपने बेहतर प्रदर्शन की बदौलत खिताब पर कब्जा जमा लेता है, तो इसे ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने लायक आदर्श तैयारी माना जा सकता है।
भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण होगा पेनल्टी कॉर्नर के अवसरों को गोल में बदलने की क्षमता विकसित करना क्योंकि चीन तथा कोरिया दोनों ही टीमें कॉर्नर का अच्छा फायदा उठाती हैं। इसके अलावा भारत को खेल के अंतिम दस मिनटों में कसा हुआ खेल दिखाना होगा।
कार्वाल्हो ने कहा कि हम इस टूर्नामेंट पर पूरा ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं और इसमें जीत हासिल करने को ओलिंपिक में क्वालीफाइंग करने के लिए अच्छी तैयारी माना जा सकता है। चीन, कोरिया तथा पाकिस्तान ने पहले इस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था, लेकिन अंतिम क्षणों में इन तीनों टीमों ने खेलने की पुष्टि की थी। तीनों ओलिंपिक में खेलने के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं इसलिए उन्होंने अपनी पूरी टीम इस टूर्नामेंट के लिए नहीं भेजी है।
चीन ने अपने प्रमुख ड्रैग फ्लिकर ली सांग को आराम दिया है। पाकिस्तान तथा कोरिया के कई स्टार खिलाड़ी भी नहीं खेल रहे हैं। भारत का पहला मुकाबला चीन से होना है। दोहा एशियाई खेलो में चीन ने भारत को हराया था।
टूर्नामेंट में कुल 11 टीमें खेल रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों में बाँटा गया है। दोनों ग्रुपों की शीर्ष दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुँचेंगी। दस दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल नौ सितंबर को होगा।
टीमें इस प्रकार है
ग्रुप 'ए' : पाकिस्तान, जापान, मलेशिया, हांगकांग, चीन, सिंगापुर।
ग्रुब 'बी' : दक्षिण कोरिया, भारत, चीन, बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड।