नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने डोप स्कैंडल में पकड़े गए नरसिंह यादव का समर्थन करते हुए कहा कि मामले की पूरी जांच होनी चाहिए।
नरसिंह को ओलंपिक से 10 दिन पहले डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाया गया। उसने हालांकि अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाया है।
योगेश्वर ने ट्विटर पर लिखा, 'कुश्ती के लिए बहुत दुखी हूं। इसकी जांच होनी बहुत जरूरी है। मुझे विश्वास है कि नरसिंह ऐसा नहीं कर सकता।'
भारतीय कुश्ती महासंघ ने भी नरसिंह का समर्थन करते हुए कहा है कि इसमें साजिश हुई है। नरसिंह को कल नाडा की अनुशासन समिति के सामने अपना पक्ष रखने का आखिरी मौका मिलेगा। (भाषा)