1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Yashvir Singh, New Delhi, Dronacharya Avardi

द्रोणाचार्य अवॉर्डी कुश्ती कोच यशवीर सिंह नहीं रहे

Yashvir Singh
ओलिंपिक रजत विजेता पहलवान सुशील कुमार और कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त की ओलिंपिक कामयाबी में अहम भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय कुश्ती कोच व प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित यशवीर सिंह जी का आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में देहांत हो गया।
 
 
उनके निधन पर इंदौर के अर्जुन अवार्डी पहलवान कृपाशंकर बिश्नोई ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। और कहा कि यह कुश्ती खेल की लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी कोई भरपाई कभी नही की जा सकती।
सर्वश्रेष्ठ कोच थे यशवीर जी : भारतीय कुश्ती टीम के कोच यशवीर सिंह को दूसरे सहारा इंडिया खेल पुरस्कारों के लिए वर्ष 2010 में सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार से नवाजा गया था। यशवीर जी ने इस पुरस्कार के लिए पीटी ऊषा (एथलेटिक्स), पुलेला गोपीचंद (बैडमिंटन) और अनूप कुमार (मुक्केबाजी) को पीछे छोड़ा था।
अगला लेख
अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की हालत बेहद खस्ता