1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Wrestler Sushil Kumar, Delhi Sultans

पहलवान सुशील कुमार को सुल्तांस ने 55 लाख रुपए में खरीदा

Wrestler Sushil Kumar
नई दिल्ली। ओलंपिक में दो पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली सुल्तांस ने यहां प्रो कुश्ती लीग नीलामी के दौरान 55 लाख रुपए की बड़ी राशि में खरीदा गया। छह फ्रेंचाइजी टीमों ने भारत के महान व्यक्तिगत ओलंपियन के लिए बोली लगाई, जिन्होंने हाल में दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
 
दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा कि हम सुशील को अपनी टीम का हिस्सा बनाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम अभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के लिए बोली लगा रहे हैं और निश्चित रूप से अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम तैयार करेंगे। पीडब्ल्यूएल 9 जनवरी से शुरू होगी। (भाषा)
अगला लेख
विश्व कप तक धोनी की जगह पक्की : एमएसके प्रसाद